{"_id":"68a0cce3bb040943b50eecf2","slug":"after-calling-the-couple-they-were-beaten-up-and-5000-rupees-were-looted-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141928-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फोन कर बुलाने के बाद दंपती को पीटा, लूट लिए पांच हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फोन कर बुलाने के बाद दंपती को पीटा, लूट लिए पांच हजार रुपये
Sat, 16 Aug 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र में दबंगों ने पहले फोन कर गांव के एक व्यक्ति को बुलाया, फिर सड़क पर ही उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर उसकी पत्नी को भी पीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम ढकिया हुलकरी निवासी बुद्धसेन ने न्यूरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त की रात करीब नौ बजे गांव के ही अर्जुन, राजू और तिलकराम ने फोन करके उसे बुलाया। जब वह सड़क पर पहुंचा तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए अचानक उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी प्रीति ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। आरोपियों ने बुद्धसेन की जेब में रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए।