फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After an argument, the teenager was left bleeding

Pilibhit News: कहासुनी के बाद किशोर को किया लहूलुहान

Mon, 19 Aug 2024 04:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
After an argument, the teenager was left bleeding
पीलीभीत। कहासुनी के बाद क्षेत्र के दो युवकों ने किशोर के साथ मारपीट की। सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया, जिससे किशोर जख्मी हो गया। परिजनों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी अय्यूब खां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र फरहान 16 अगस्त को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गया था। जहां किसी बात को लेकर उसकी क्षेत्र के ही आमिर शाह व एक अन्य युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बात को लेकर उक्त युवकों ने पुत्र से मारपीट की। लोहे के पाइप से सिर पर वार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

किशोर को छत से फेंकने का प्रयास भी किया गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। गंभीर हालत में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed