फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After an argument over a DJ, a young man was strangled to death and his body was hidden in a drain.

Pilibhit News: डीजे पर कहासुनी के बाद युवक की गला दबाकर हत्या, नाले में छिपा दिया शव

Fri, 24 Oct 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 24 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
After an argument over a DJ, a young man was strangled to death and his body was hidden in a drain.
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव महाराजपुर में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान डीजे पर हुए मामूली विवाद के बाद युवक को बहाने से ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। सिर पर भी पत्थर से प्रहार किए गए। बृहस्पतिवार शाम को उसका शव गांव के निकट शारदा डैम के सीपेज नाले से बरामद हुआ। गले और सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


महाराजपुर गांव में बुधवार रात एक घर के बाहर जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे बज रहा था। कार्यक्रम में गांव निवासी मोहन (28) पुत्र दुलाल मंडल भी गया था। पुलिस के अनुसार डीजे पर डांस के दौरान मोहन की गांव के ही कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद ही मामला शांत भी हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक मोहन को बहाने से घूमने चलने की बात कहकर पास के ही शारदा सागर डैम के किनारे ले गए। जहां आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। सिर पर पत्थर से भी वार किए गए। उसका शव शारदा सागर डैम के सीपेज नाले में ले जाकर छिपा दिया। बृहस्पतिवार सुबह तक घर न लौटने पर उसके परिवार के लोग चिंतित हुए और गांव वालों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कुछ ग्रामीणों ने आरोपी युवकों के साथ मनोज की कहासुनी होने की बात बताई। दिन भर खोजबीन के बाद जब सफलता नहीं मिली तो देर शाम परिजनों ने माधोटांडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल शुरू की तो आरोपी युवकों के भी गायब होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की तो उसका शव सीपेज नाले से बरामद हुआ। उसके सिर और गले पर चोट के निशान पाए गए। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि डीजे पर विवाद के बाद घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक की मां की ओर से जानकारी दी गई थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवार में उसका एक मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई है।


दीपावली पर ही रूद्रपुर से घर आया था मोहन

मोहन के पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। वह रूद्रपुर में रहकर नौकरी करता है। दीपावली के त्योहार पर ही वह घर आया था। ग्रामीणों के अनुसार डीजे पर मामूली रूप से विवाद हुआ था। अचानक शव बरामद होने से ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

वर्जन
थाना पुलिस मौके पर है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। – प्रतीक दहिया, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed