फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After a dispute with the father, the daughter was beaten inside the house

Pilibhit News: पिता से विवाद होने पर पुत्री को घर में घुसकर पीटा

Thu, 18 Jul 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with the father, the daughter was beaten inside the house
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई में पिता से विवाद पर घर में घुसकर गांव के ही कुछ लोगों ने पुत्री को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर पनई निवासी धनदेवी का घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई में मायका है। इस समय वह अपने मायके में आईं हैं और पिता के पास रह रहीं हैं। उन्होंने बताया कि उसके पिता से दो दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर 16 जुलाई को उक्त लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर उसको मारा-पीटा। जिससे वह घायल हो गई। आरोप है कि एक युवक ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। घर में ईंट के टुकड़े फेंके। आरोप है कि 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पड़ोस के लोगों ने पहुंच कर बमुश्किल उसको बचाया। घायल महिला थाने आई और पुलिस को तहरीर दी। एसओ विशेष कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed