फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After a dispute between the Pradhan and Bilsanda Chairman, a fight broke out and the car's window was broken.

Pilibhit News: प्रधान और बिलसंडा चेयरमैन के पक्ष में विवाद के बाद मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा

Fri, 06 Mar 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
After a dispute between the Pradhan and Bilsanda Chairman, a fight broke out and the car's window was broken.
गांव में हुए विवाद के बाद थाने में मौजूद लोग । संवाद
बाइक एजेंसी पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक का फाइनेंस कराने के लिए चेयरमैन के रिश्तेदार से हुआ था विवाद, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर दी तहरीर, जांच शुरू
विज्ञापन

बिलसंडा। नगर की एक बाइक एजेंसी पर बृहस्पतिवार को हुए विवाद ने तूल पकड़ दिया। इस मामले में रुरिया धुरिया के प्रधान और बिलसंडा चेयरमैन के पक्ष में मारपीट हो गई। गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिलसंडा नगर पंचायत के चेयरमैन डीके गुप्ता के रिश्तेदार नगर के गोला रोड निवासी श्याम गुप्ता ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह एक बाइक एजेंसी पर फाइनेंस मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार सुबह गांव रुरिया धुरिया के प्रधान कालीचरन दुर्घटनाग्रस्त बाइक के मामले में एजेंसी पर आए। आरोप है कि फाइनेंस के मामले को लेकर वह गाली-गलौज करने लगे। इसकी शिकायत उन्होंने अपने मामा नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता से की। एजेंसी पर विवाद शांत हो गया। कुछ देर बाद प्रधान ने समझौते के लिए उनके पक्ष को अपने गांव में बुलाया। इसपर चेयरमैन अपनी गाड़ी से अपने पक्ष के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि गांव पहुंचते ही प्रधान के समर्थक गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडा और धारदार हथियार से उनके पक्ष पर हमला कर दिया। इससे श्याम गुप्ता के सिर में चोट आई। साथ गए अन्य लोग भी चोटिल हो गए। चेयरमैन और अन्य लोगों के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रधान कालीचरन ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके गांव के प्रेमपाल की बाइक सही कराने को लेकर बिलसंडा में बाइक एजेंसी के फाइनेंस मैनेजर से विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने साथ चेयरमैन व अन्य साथियों को लेकर गांव पहुंच गए। उनके भतीजे और बेटी से गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। साथ ही धमकी दी कि अगर बिलसंडा आए तो जान से मार देंगे। थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed