फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After 29 days, the unknown person admitted in the ICU of the district hospital found his family

Pilibhit News: 29 दिन बाद जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती अज्ञात को मिला परिवार

Mon, 21 Jul 2025 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
After 29 days, the unknown person admitted in the ICU of the district hospital found his family
जिला अस्पताल के आईसीयू में परिजनों मिलता शेरखान। स्रत्रोत सोशल मीडिया
पीलीभीत। करीब एक माह पहले गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए गए अज्ञात व्यक्ति को सोमवार को अपना परिवार मिल गया। 25 दिन से स्टाफ व चिकित्सक कलम कागज व इशारों में उसका नाम-पता पूछने की कोशिश कर रहे थे। रविवार को जब सीएमएस को उसके गांव का नाम पता चला तो उन्होंनेे एमओआईसी की मदद से उसके परिजनों से संपर्क साधा।
विज्ञापन


बीते 23 जून को बीसलपुर के हाइवे पर सड़क किनारे एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना 108 एबुंलेंस को मिली। चोटिल व्यक्ति को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। करीब 28 दिनों से उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। भर्ती के पांच दिन बाद होश आने पर आईसीयू के चिकित्सक, स्टाफ नर्स व कर्मचारी उससे कागज पर गांव व ब्लॉक का नाम लिखकर उसका पता पूछ रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को जब स्टाफ ने उसके गांव का नाम मानपुर बोला तो अज्ञात ने सिर हिला दिया। इस पर सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बीसलपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. लेखराज को अज्ञात का फोटो भेजकर टीम से गांव में पता कराने को कहा। रविवार को टीम ने अज्ञात के परिवार को ढूंढ लिया। 29 दिन से भर्ती अज्ञात का नाम शेरखान बताया जा रहा है। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि अभी शेरखान पूरी तरह से ठीक नहीं है। उसके परिजनों ने उससे अस्पताल आकर मुलाकात की है। इलाज जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed