फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocate

आज हड़ताल पर रहेंगे वकील

Thu, 29 Aug 2019 07:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Advocate
पीलीभीत। वकीलों ने कचहरी से दूर टीवी टॉवर के पास बने मोटर वाहन दुर्घटना ट्रिब्यूनल का विरोध करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को तीनों बार एसोसिएशन से जुड़े वकील कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान वकील सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट में जुलूस निकालेंगे और इसके बाद डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में बुधवार दोपहर बाद हुई बैठक में संयुक्त बार के अध्यक्ष राम अवतार रस्तोगी, सिविल बार की अध्यक्षा स्नेहलता तिवारी, सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिव शर्मा की मौजूदगी में तीनों अधिवक्ता संगठनों के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि टनकपुर रोड पर कचहरी से काफी दूर टीवी टावर के पास मोटर वाहन दुर्घटना की प्रतिकर संबंधी याचिकाओं को दायर करने के लिए ट्रिब्यूनल बनाया गया है। जहां पर ट्रिब्यूनल बनाया गया है उसके पास आए सड़क हादसों का डर बना रहता है। प्रशासन ने भी सड़क के किनारे दुर्घटना स्थल का बोर्ड लगा रखा है। वहां पर न तो वकीलों के बैठने की जगह है, न ही फाइलों के रख रखाव की। वादकारियों के हित को देखते हुए ट्रिब्यूनल कलक्ट्रेट में बनाने की मांग की। संयुक्त बार के सचिव साबिर हुसैन अंसारी ने बताया कि न्यायिक कार्य न करने की सूचना सभी अधिकारियों को दे दी गई है। इस मौके पर एसएम उरूज, मोहम्मद अनवार अहमद खान, हेमंत मिश्रा, अरुण मिश्रा, कुलदीप अवस्थी, संतराम राठौर, डीपी सिंह बक्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed