फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocate advocating for judicial work today

आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Sun, 16 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 16 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को बगैर सबूतों के फांसी की सजा सुनाने के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ता 17 अप्रैल को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस दिन काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाएंगे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेंगे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला और जिला संयुक्त बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि रविवार को इलाहाबाद में प्रदेश भर के अधिवक्ताओं की बैठक बार काउंसिल के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि कुलभूषण जाधव की सकुशल भारत वापसी को लेकर 17 अप्रैल को प्रदेश के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध दिवस मनाएंगे। जिले में भी अधिवक्ता सोमवार को अदालती कामकाज नहीं करेंगे। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशनलाल, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम राठौर, सिविल बार के अध्यक्ष अजय सक्सेना का कहना है कि पाकिस्तान की मनमानी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed