फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   adulterated food items

होली गुजरे महीनों हो गए, अब आई पनीर और मावा के खराब होने की रिपोर्ट

Fri, 21 Aug 2020 06:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
adulterated food items
पीलीभीत। जनपद में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने का मामला जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उजागर हुआ। एफएसडीएम टीम की ओर से पांच माह पूर्व लिए गए सैंपल में पनीर और मावा के नमूने फेल हो गए। लखनऊ लैब से आई जांच रिपोर्ट में दोनों में ही फैट कम होना बताया गया। अब एफएसडीए की ओर से संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

होली के मौके पर तत्कालीन डीएम के आदेश पर एफएसडीए टीम ने अभियान चलाकर शहर और कस्बों में मिष्ठान की दुकानों पर छापे मारे थे। हालांकि तब तक इन दुकानों से काफी माल बिक चुका था। बाद में जनपद भर में 20 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। इसी क्रम में पूरनपुर में माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के पास स्थित अमर सिंह की दुकान से मावा और कलीनगर कस्बे से रणधीर सिंह की दुकान से मावा का नमूना लिया गया था। उस नमूने को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया था। पांच माह बाद बृहस्पतिवार देर शाम दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पनीर और मावा नमूना जांच में अमानक निकला है। इसमें फैट की मात्रा निर्धारित मानक से कम निकली है। दोनों व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नियमानुसार दोनों मामलों में अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed