{"_id":"64a06a2add115642730bcab9","slug":"admitted-to-the-main-hospital-payment-made-from-the-account-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-436-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रधान अस्पताल में भर्ती, खाते से हो गया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रधान अस्पताल में भर्ती, खाते से हो गया भुगतान
Sat, 01 Jul 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। ग्राम प्रधान के बीमार होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद ग्राम पंचायत के खाते से कई लोगों को भुगतान कर दिया गया। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को प्रधान की गैरमौजूदगी में भुगतान न करने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायत सदस्य हशमुद्दीन आदि ने अफसरों से इसकी शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि प्रधान को बीमारी के चलते कई दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान की गैरमौजूदगी के बाद ग्राम पंचायत से लाखों रुपये भुगतान कर दिए गए। शिकायत में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर ग्राम पंचायत सचिव को प्रधान की गैरमौजूदगी पर भुगतान न करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।