{"_id":"6a0631ab2a46ac2ccc041fb9","slug":"admission-process-begins-for-undergraduate-classes-at-degree-college-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159502-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न संकायों में सीटों का निर्धारण कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
उपाधि महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीए पाठ्यक्रम में कुल 640 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं, बीएससी में कुल 320 सीटें रखी गई हैं, जिनमें पीसीएम और बायो वर्ग के लिए 160-160 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा बीकॉम पाठ्यक्रम में भी 160 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है, जो आगामी आठ जून तक चलेगी। निर्धारित तिथियों के भीतर छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे।
प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के साथ ही काउंसिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को समय रहते प्रवेश से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने में सुविधा मिल सके। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महाविद्यालय प्रशासन ने अपील की है कि छात्र अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। संवाद