फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Admission of four students into Navodaya and Ashram Method School

Pilibhit News: मतदान कराने घर पहुंची पोलिंग पार्टी तो बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के खिले चेहरे

Sat, 06 Apr 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Admission of four students into Navodaya and Ashram Method School
पूरनपुर के गांव पिपरिया जयभद्र में वृद्धा का वोट डलवाती पोलिंग पार्टी । संवाद
पीलीभीत। दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां उनके घर पहुंचीं तो मतदाताओं के चेहरे खिल गए। बढ़ती उम्र से शारीरिक शिथिलता और दिव्यांगता की वजह से मतदान न कर पाने का उनका मलाल दूर हो गया। सभी ने निर्वाचन आयोग की इस व्यवस्था पर खुशी जताई। लोकसभा क्षेत्र के 820 मतदाताओं से पोस्टल-बैलेट से मतदान कराया जाना है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए यूं तो जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग की नई व्यवस्था के अनुसार दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की सुविधा देने के लिए फार्म-12 डी भरवाया गया था। पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र के 820 मतदाताओं ने पोस्टल-बैलेट से मतदान के लिए फार्म भरा था। इन मतदाताओं के वोट डलवाने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन

सुबह तहसील मुख्यालयों से एआरओ की मौजूदगी में 21 पोलिंग पार्टियों को मतदाताओं के घर के लिए रवाना किया गया। इस श्रेणी के लोगों के घर जब टीम पहुंची तो पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। पोलिंग पार्टी ने जब उनसे मतदान करने के लिए कहा तो उनके चेहरे पर खुशी आ गई। उन्हें मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन जाने और लाइन में लगने के झंझट से मुक्ति मिल गई। शाम पांच बजे तक टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में मतदान कराया। इस दौरान फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बहुत खुश हूं घर पर ही वोट डालकर
मेरी उम्र लगभग 60 वर्ष है। बचपन से ही पोलियोग्रस्त हूं। दिव्यांग प्रमाणपत्र भी है। चलने-फिरने में परेशानी की वजह से मैं वोट डालने नहीं जा पाता हूं। इस बार नई व्यवस्था से पोलिंग पार्टी मेरे घर पहुंची। वोट डालकर बहुत खुशी हुई है। मैं अपने मत के अधिकार से वंचित रहने से बच गया हूं। वोट डालने का मुझे गर्व भी है। - हीरालाल राजपूत, मोहल्ला दुबे बीसलपुर।
---
घर बैठे मतदान कर खुश दिखीं चंद्रावती
चुनाव का शोर मचा है। 88 साल से ऊपर उम्र होने से अब शरीर साथ नहीं देता है। चलने, उठने-बैठने में भी परेशानी होती है। सोच रही थी इस बार कैसे वोट डालने जाऊंगी। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही मेरा वोट पड़ा गया है। मताधिकार का प्रयोग कर बहुत अच्छा लग रहा है। - चंद्रावती, पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र
---
पहले दिन तीन टीमों ने 34 बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाओं से कराया मतदान

पूरनपुर। तीन पोलिंग पार्टियों ने 85 साल से अधिक आयु वाले और दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर उनसे मतदान कराया। पहले दिन 36 में से 34 मतदाताओं ने मतदान किया। पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए सुबह रवाना किया गया था। पोस्टल-बैलेट से मतदान तीन दिन कराया जाना है।
--
किस विधानसभा में कितने मतदाता और पोस्टल-बैलेट से मतदान



विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता पड़े वोट



बहेडी 215 103



पीलीभीत 162 98



पूरनपुर 67 34



बीसलपुर 209 70



बरखेड़ा 167 82



-----



दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के पोस्टल बैलेट मतदान के पहले दिन रोस्टर के अनुसार 403 के सापेक्ष 387 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल 820 मतदाताओं को वाेट डालना है।




-ऋतु पूनिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

पूरनपुर के गांव पिपरिया जयभद्र में वृद्धा का वोट डलवाती पोलिंग पार्टी । संवाद

पूरनपुर के गांव पिपरिया जयभद्र में वृद्धा का वोट डलवाती पोलिंग पार्टी । संवाद

पूरनपुर के गांव पिपरिया जयभद्र में वृद्धा का वोट डलवाती पोलिंग पार्टी । संवाद

पूरनपुर के गांव पिपरिया जयभद्र में वृद्धा का वोट डलवाती पोलिंग पार्टी । संवाद

पूरनपुर के गांव पिपरिया जयभद्र में वृद्धा का वोट डलवाती पोलिंग पार्टी । संवाद

पूरनपुर के गांव पिपरिया जयभद्र में वृद्धा का वोट डलवाती पोलिंग पार्टी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed