फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administration stopped power supply for eight hours

प्रशासन ने आठ घंटे बंद कराई बिजली सप्लाई, बेहाल दिखाई दिए लोग

Thu, 11 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Administration stopped power supply for eight hours
गैस चौराहे के पास फैला तारों का मकड़जाल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर में ताजियों के जुलूस को लेकर सुबह दस बजे ही बिजली सप्लाई बंद करा दी गई थी। बिजली सप्लाई बंद होने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए शाम को छह बजे के बाद सप्लाई शुरू की गई। करीब आठ घंटे लोग व्याकुल रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर पॉवर कारपोरेशन की ओर से ताजियों के जुलूस रूट की सप्लाई सुबह दस बजे बंद कर दी थी। जिससे एक लाख के आसपास की आबादी गर्मी से परेशान रहे। इसके बाद सुरक्षा का हवाला देते हुए दोपहर 12 बजे पूरे शहर की सप्लाई बंद करा दी गई। पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं के अनुसार ताजियों की ऊंचाई के चलते सप्लाई बंद कराई गई है। जिससे सुरक्षा के साथ ताजियों का जुलूस संपन्न कराया जा सके। बिजली सप्लाई रहने से खतरा बना रहता।
विज्ञापन

शाम को करीब छह बजे जुलूस संपन्न होने के बाद सप्लाई शुरू हो सकी। दिनभर लोग भीषण गर्मी में परेशान दिखाई दिए। घर के अंदर गर्मी और बाहर धूप दिनभर लोगों को छकाती रही। हालांकि शाम छह बजे के बाद लोगों ने राहत महसूस की। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर आधे शहर की सुबह दस बजे और दोपहर 12 बजे बाकी सप्लाई बंद की गई थी। शाम को छह बजे के बाद नार्मल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने बाजार भी कराया बंद पूरा बाजार
ताजियों के जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने मंगलवार को पूरा बाजार बंद करा दिया था। जिससे कोई भी दिक्कत नहीं हो सके। जिला प्रशासन के इस फरमान ने ठेला लगाने वाले दुकानदारों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि कुछ दुकानें आंशिक रूप से खुली रहीं। शाम को कुछ दुकानें पूरी तरह खुल गईं थीं। बाजार बंदी को लेकर एक दिन पहले ही उद्घोषणा करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed