फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administration steps up surveillance to curb sugar hoarding.

Pilibhit News: चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

Wed, 26 Aug 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Administration steps up surveillance to curb sugar hoarding.
चीनी गोदाम में जांच करती जिला विपणन अ​​धिकारी प्रज्ञा शर्मा। स्रोत- विभाग
पीलीभीत। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच प्रशासन ने अब गोदामों में रखे स्टॉक पर निगरानी बढ़ा दी है। चीनी की जमाखोरी और अनावश्यक भंडारण पर रोक लगाने के लिए स्टॉकिस्टों के लिए नई सीमाएं तय की गई हैं।
विज्ञापन

इसी व्यवस्था की पड़ताल के लिए मंगलवार को जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा के नेतृत्व में गन्ना विभाग और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में चीनी के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर में दर्ज मात्रा और वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया। अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान कहीं कोई कमी या अनियमितता नहीं मिली। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से स्टॉकिस्टों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चीनी की जिस दिन गोदाम में प्राप्ति होगी, उसी दिन से 30 दिन की अवधि मानी जाएगी। इस अवधि के बाद संबंधित स्टॉक को बाजार में निर्गत करना होगा। लंबे समय तक चीनी रोककर रखने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। एक स्टॉकिस्ट एक ही स्थान पर अधिकतम 4000 क्विंटल चीनी रख सकेगा। जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि स्टॉकिस्टों को चीनी की प्राप्ति और निर्गमन का पूरा विवरण स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed