फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ADM drivers assigned to the memorandum

प्रेरकों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Jul 2015 10:45 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 04 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
ADM drivers assigned to the memorandum
प्रेरक कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रेरकों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ के रूप में ड्यूटी पर लगवाने और लंबित मांगों का निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में तमाम प्रेरक शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रेरकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जिला शाहजहांपुर, लखीमपुर, बिजनौर आदि  जिलों में प्रेरकों को बीएलओ के रूप में लगाया गया है। लेकिन यहां के प्रेरकों को बीएलओ की ड्यूटी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभी प्रेरकों को बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगाने, बकाया मानदेय भुगतान दिलाने और प्रशिक्षण व शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लाक अध्यक्ष शिवपाल सिंह, प्रमोद कुमार, अतीक अहमद, सुरेंद्र कुमार, ताराचंद, इमरान हुसैन, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकीरानी, लक्ष्मीदेवी, कमलेश कुमारी, द्रोपदी देवी, प्रीती गंगवार, हेमावती, हरप्यारी, हरिओम, श्रीराम आदि प्रेरक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed