फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adjust the teacher himself BSA was imprisoned in office

समायोजित शिक्षिका ने खुद को बीएसए कार्यालय में किया कैद

Fri, 18 Sep 2015 11:05 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 18 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Adjust the teacher himself BSA was imprisoned in office

जिले में आंदोलनरत समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को आंदोलन जारी रहा। वहीं एक समायोजित शिक्षिका को खुद को बीएसए कार्यालय में कैद कर लिया। जिसे बाद में बमुश्किल कर्मचारियों ने बाहर निकाला। राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने आंदोलनरत शिक्षकों से वार्ता की लेकिन उन्होंने मामला न सुलझने तक आंदोलन जारी रखने को कहा। इधर, देर शाम समायोजित शिक्षकों ने मृतक समायोजित शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए शहर में कैंडल मार्च निकाला।  

विज्ञापन

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन व प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को अपने अपने विद्यालयों में पहुंचकर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। अवकाश के बाद मरौरी व ललौरीखेड़ा ब्लाक के समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ब्लाक संसाधन केंद्र पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के अनुरोध पर समायोजित शिक्षकों ने शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन कुछ शिक्षक समायोजित शिक्षकों के अलग उपस्थिति रजिस्टर बनाकर हस्ताक्षर करने को कह रहे हैं, जबकि शासन से इसको लेकर कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। उन्होंने डीएम से मामले को संज्ञान में लेने की मांग की। प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने कहा कि कुछ शिक्षकों का समायोजित शिक्षकों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। ऐसे में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। उन्होंने समायोजित शिक्षकों से धैर्य रखने की अपील की। देर शाम शिक्षकों ने सदमे में मौत का शिकार हुए शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए बीएसए कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च नौगवा चौराहा, उपाधि कालेज चौराहा, छतरी चौराहा, थाना सुनगढ़ी, नई बस्ती होते हुए पुन: बीएसए कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गया। नीरज गंगवार, मदनलाल, महेंद्र बाबू, कांता प्रसाद, अमरदीप, राखी राठौर, अजयपाल शर्मा, बृजेश कुमार, पूनम राना, अदिति आर्या, भावना सक्सेना, प्रेमपाल, मोहनलाल, रचना जैसवार, रामबेटी, रजनी, धर्मादेवी, अल्पना गंगवार आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कुकरीखेड़ा की समायोजित शिक्षिका जया गंगवार ने दोपहर बाद खुद को बीएसए कार्यालय में बंद कर लिया। कर्मचारी व शिक्षक शिक्षिका को पीछे की खिड़की से समझाने व दरवाजा खोलकर बाहर आने का आग्रह करने लगे। कर्मचारियों ने वेंटीलेटर के शीशे तो तोड़कर सटकनी खोली, तब कहीं जाकर शिक्षिका को बाहर निकाला जा सका। मालूम हो कि उक्त समायोजित शिक्षिका इससे पूर्व में भी एक बार खुद को कार्यालय के एक कमरे में बंद कर चुकी है। इधर संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा व राम सिंह राठौर ने शिक्षिका के इस कृत्य की निंदा करते हुए शिक्षकों को शिक्षक की मर्यादा में रहने की बात कही।    
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। आंदोलनरत शिक्षा मित्रों ने शुक्रवार को भी बीआरसी कार्यालय परिसर में धरना देकर सभा की। सभा मेें शिक्षामित्र नेता सुरेश चंद्र राठौर ने कहा कि जब तक छीना गया हक वापस नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दिलनवाज खान ने कहा कि शिक्षा मित्र शिक्षक है और रहेंगे। कामिल हुसैन, दिनेश यादव आदि ने विचार रखे। सभा में हरिओम पांडेय, अमित पांडेय, अनिल सिंह, ज्ञानेंद्र भोजवाल, वीरपाल सिंह, महिपाल सिंह, रामचंद्र, वेदपाल सिंह, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
बीसलपुर। आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को विद्यालयों में शिक्षण कार्य के बाद बीआरसी परिसर में पहुंचकर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष जगदीश गंगवार, सर्वेश गंगवार, कुसुमलता, किशोर कुमार, नीरज वर्मा, सुनील, सुमन, अनिल, मनोज, हरीश, राधेश्याम, देवेंद्र, राजेंद्र, अवधेश, जहांगीर शामिल रहे।


वार्ता को पहुंचे राज्यमंत्री
शाम करीब साढ़े चार बजे राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद बीआरसी पहुंचे और आंदोलनरत शिक्षकों से आंदोलन समाप्त करने की बात कही। जिस पर शिक्षकों समायोजन मामला न सुलझने तक आंदोलन जारी करने की बात कही। इस दौरान समायोजित शिक्षकों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर समायोजित शिक्षकों के वेतन व अवशेष वेतन का शीघ्र भुगतान कराने, अप्रैल, मई 15 का अवशेष मानदेय दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed