Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aditya floored Shani Pehalwan in the wrestling match.

Pilibhit News: दंगल में आदित्य ने शनि पहलवान को दी पटकनी

Mon, 16 Nov 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 16 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aditya floored Shani Pehalwan in the wrestling match.
गाजीपुर कुंडा मेला में अखाड़े पर कुश्ती लड़ते पहलवान संवाद
बरखेड़ा। गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले में दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर में शुरू हुए दंगल में क्षेत्रीय और बाहरी पहलवानों ने अखाड़े में पहुंचकर अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले हुए। कुश्ती देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दंगल में सबसे पहले 1000 रुपये की इनामी कुश्ती राजेश पहलवान रामशाला और कटप्पा पहलवान पुरनापुर के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए खूब जोर आजमाइश की। काफी देर तक चले मुकाबले में राजेश पहलवान ने शानदार दांव लगाते हुए कटप्पा को पटकनी देकर जीत हासिल की। इसके बाद दूसरी 1000 रुपये की इनामी कुश्ती काला पहलवान दौलतपुर और शनि पहलवान परेई के बीच कराई गई। इस मुकाबले में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए कई दांव आजमाए। आखिरकार शनि पहलवान ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

इसके बाद दंगल की सबसे बड़ी 1100 रुपये की इनामी कुश्ती आदित्य पहलवान और शनि पहलवान परेई के बीच हुई। इस मुकाबले को देखने के लिए अखाड़े के आसपास दर्शकों की भीड़ जुट गई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद आदित्य पहलवान ने बेहतरीन दांव लगाकर शनि पहलवान को पटकनी दे दी। इसके साथ ही उन्होंने 1100 रुपये की इनामी कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य कुश्ती विशाल पहलवान बंडा और इस्माइल के बीच कराई गई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंत में दंगल कमेटी की ओर से विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed