फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Additional Director Mandi order the suspension of the JE

अपर निदेशक मंडी ने दिए जेई के निलंबन के आदेश

Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी परिषद के अपर निदेशक रणविजय सिंह यादव ने मंडी के गेस्ट हाउस की अव्यवस्थाओं पर मंडी निर्माण शाखा के अधिकारियों को फटकार लगाई और जेई के निलंबन व ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए।
अपर निदेशक दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पीलीभीत पहुंचे थे। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के बाद उन्होंने मंडी समिति के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान गेस्ट हाउस की स्थिति काफी खराब मिली। पानी, बिजली, फर्नीचर खराब था साथ ही गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक एक कर गेस्ट हाउस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद मंडी के जेई आरएस धामा के निलंबन के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गेस्ट हाउस के संचालन के ठेकेदार को तलब कर उसका ठेका भी निरस्त करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मंडी के आढ़ती संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उनके मुलाकात कर मंडी की सड़क, पानी और बिजली समस्या दूर करने की मांग की। अपर निदेशक ने व्यापारियों को लखनऊ पहुंचते ही मंडी की सड़कों के लिए धन जारी कराने का आश्वासन दिया। रात्रि विश्राम के बाद सुबह उन्होंने रूपपुर कृपा व जसोली दीवाली गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर हौसला पोषण की स्थिति देखी। 
विज्ञापन

बीसलपुर। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक रणविजय सिंह यादव ने बुधवार को मंडी पहुंचकर निरीक्षण किया। मंडी में अब तक 58 हजार क्विंटल धान की खरीद पाई गई जिसमें 90 प्रतिशत खरीद आढ़तों पर एवं मात्र 10 प्रतिशत सरकारी क्रय केंद्रों पर होना पाया गया। निरीक्षण में पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed