{"_id":"6adba6f39f8a63137c0ddf14","slug":"additional-buses-will-be-operated-on-the-bisalpur-puranpur-amariya-and-madhotanda-route-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-171761-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा मार्ग पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा मार्ग पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
Fri, 23 Oct 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली नजदीक आते ही परिवहन विभाग ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर निगरानी शुरू कर दी गई है।
त्योहार के दौरान घर जाने और बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग स्थानीय मार्गों पर बसों की उपलब्धता और संचालन पर नजर रख रहा है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने के साथ ही मौजूदा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े।
जिले के बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा आदि स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने से कई बार यात्रियों को निजी और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। त्योहार के समय इस समस्या के और बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में विभाग का जोर यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अवैध रूप से संचालित वाहनों पर अंकुश लगाने पर रहेगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि अधीनस्थों को मार्गो की निगरानी के लिए लगा दिया है। समीक्षा के बाद बसों की संख्या का निर्धारण किया जाएगा।