{"_id":"649dceda98dda6d64307f8ea","slug":"activists-take-out-procession-against-attack-on-bhim-army-founder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-322-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भीम आर्मी संस्थापक पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भीम आर्मी संस्थापक पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
Fri, 30 Jun 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन पर रासुका लगाने की मांग को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लोगों ने जुलूस निकाला। बाद में कलक्ट्रेट में धरना देकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ता जुलूस लेकर कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि हमलावर चंद्रशेखर आजाद की हत्या करने के इरादा से आए थे। इससे पहले भी 20 जनवरी को मुजफ्फरनगर में उन पर हमला हो चुका है। लगातार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। चंद्रशेखर आजाद को गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम, अनिल चौधरी, आकाश सिंह, जावेद खान, अब्दुल वहीद खान, सहदेव, शेर सिंह गौतम, गोपाल सिंह, राजाराम सागर, फूलचंद सरोज, दीपक आदि मौजूद रहे।