{"_id":"6a29c4c69cd683cdbe080371","slug":"activists-from-two-farmers-unions-face-off-over-land-measurement-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161533-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीन की पैमाइश के लिए दो किसान यूनियन के कार्यकर्ता आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीन की पैमाइश के लिए दो किसान यूनियन के कार्यकर्ता आमने-सामने
विज्ञापन
पूरनपुर। ग्राम पंचायत जेठापुर के गांंव मुडिया में जमीन की पैमाइश को लेकर दो किसान यूनियन के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए हैं।
भाकियू भानू के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा के नेतृत्व में 35 से अधिक कार्यकर्ताओं ने जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए गांव मुडिया में जमीन की पैमाइश होकर कार्यकर्ताओं को कब्जा न मिलने के विरोध में 20 मई को तहसील में बेेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। अगले दिन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था। बुधवार को फिर जमीन की पैमाइश न होने और कब्जा न मिलने के विरोध में भाकियू भानू के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना के दौरान गांव में पैमाइश को राजस्व टीम गई। जिस किसान के खेत में जमीन निकलने का तर्क दिया जा रहा है, उस किसान के बाहर होने से पैमाइश नहीं हो सकी। तहसीलदार की ओर से पैमाइश सोमवार को कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
दूसरी ओर भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में इस प्रकरण में राजस्व नियमानुसार पैमाइश कराने और गलत ढंग से पैमाइश होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद