फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action will be taken if there is a lapse in security at the festivals, divers will be deployed at the immersion ghats

Pilibhit News: त्योहारों पर सुरक्षा में चूक हुई तो होगी कार्रवाई, विसर्जन घाटों पर तैनात होंगे गोताखोर

Wed, 14 Oct 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is a lapse in security at the festivals, divers will be deployed at the immersion ghats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। दुर्गा पूजा, दशहरा और वाल्मीकि जयंती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को गांधी सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग कराने के साथ जरूरत के अनुसार नाव और गोताखोरों की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीएम और सीओ से उनके क्षेत्रों में होने वाले आयोजनों, मेला स्थलों, जुलूस मार्गों और विसर्जन स्थलों की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ढीले तारों और खराब विद्युत खंभों को समय रहते ठीक कराने के साथ मेला स्थलों और जुलूस मार्गों की सड़कों को दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed