फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action will be taken against schools which do not give admission under the Right to Education

Pilibhit News: शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश न देने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Wed, 10 Jul 2024 05:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against schools which do not give admission under the Right to Education
पीलीभीत। शिक्षा का अधिकार के तहत चयन होने के बाद भी विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते लक्ष्य पूरा नहीं सका है। इसको लेकर शिक्षा महानिदेशक ने बीएसए को ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष अनिवार्य बाल शिक्षाधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए कक्षा एक के लिए सीटों को रिजर्व किया जाता है। इसके तहत गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा की सुविधा रहती है। इस बार भी प्रवेश के लिए लोगों की ओर से आवेदन किए गए थे। जांच के बाद उनको स्कूल भी आवंटित कर दिए गए। अब तक स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर शासन स्तर पर स्कूल संचालकों की मनमानी को लेकर शिकायतें भी पहुंच रहीं हैं। लगातार इस तरह की शिकायतों का महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संचालकों की मनमानी को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि देखा जा रहा है कि स्कूलों में प्रवेश के दौरान अभिभावकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। समय पर उनको प्रवेश न मिल पाने से तय लक्ष्य के सापेक्ष अब तक प्रवेश नहीं हो सके हैं। उन्होंने बीएसए को ऐसे संचालकों की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed