{"_id":"63640fde0f023a7c8a5102b3","slug":"action-pilibhit-news-bly5027071161","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में अनियमितता बरतने पर डिप्टी आरएमओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में अनियमितता बरतने पर डिप्टी आरएमओ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। धान खरीद में अनियमितता बरतने पर डिप्टी आरएमओ विकास चंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया गया है उनकी जगह कासगंज के डिप्टी आरएमओ विजय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त सौरव बाबू ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जिले में धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू हुई लेकिन खरीद प्रक्रिया बहुत धीमी रही। इसका फायदा बिचौलिए उठाने लगे। इससे पहले क्रय केंद्र बनाने में भी तमाम गड़बड़ियां सामने आईं। आरोप लगा कि कई दागी ठेकेदारों को क्रय केंद्र बांट दिए गए। इनमें कई पर पूर्व में कानूनी कार्रवाई भी हो चुकी थी। वहीं बारदाना समेत अन्य दिक्कतें भी क्रय केंद्रों पर हावी रहीं। दो दिन पूर्व ही राइस मिलों को संबद्ध किया गया। इसमें भी गड़बड़ी होने की बात सामने आई। 53 क्रय केंद्रों को 30 से 45 किलोमीटर दूर स्थित राइस मिलों से संबद्ध कर दिया गया। कुछ तो ऐसी मिलें रहीं जिनको ज्यादा केंद्र आवंटित किए गए।
ऐेसे में आयुक्त सौरभ बाबू ने अनियमितता बरतने पर डिप्टी आरएमओ विकास चंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया । उनकी जगह कासगंज के डिप्टी आरएमओ विजय कुमार को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों का कहना है कि खरीद से जुड़े कुछ अन्य अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।