फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Across from the State Government Battle of announced

प्रदेश सरकार से आरपार की लड़ाई का एलान

Sun, 10 Jan 2016 11:13 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 10 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

भाकियू के तत्वावधान में गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने आदि की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे भी जारी रहा।

विज्ञापन

गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार से मंडी समिति स्थित कृषक विश्रामगृह में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इधर रविवार को भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि जिले में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ। लेकिन उन्हें मुआवजे के नाम पर आश्वासन ही मिला। धान के चालू सत्र में किसानों को समर्थन मूल्य नहीं दिया गया और अब गन्ने का समर्थन मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया। इससे साबित होता है कि प्रदेश की सपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। ऐसी सरकार से भाकियू अब आरपार की लड़ाई लड़ेगी।

सभा को मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, मंडल संगठन मंत्री भजनलाल क्रोधी ने भी संबोधित किया। रविवार को ब्लाक अध्यक्ष मुलायम सिंह चौहान, रजनेश कटियार, लेखराज शर्मा, आत्माराम, सेवाराम, बाबूराम, वीरेंद्र कुमार धरने पर बैठे। इस मौके पर मुरलीधर कश्यप, आगेश कटियार, जयवीर, टोड़ीलाल, पूरनलाल, सेवाराम, तिलकराम, रामसनेही लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed