फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Acquired fake IDs IAY was

फर्जी आईडी से हासिल  कर लिया इंदिरा आवास

Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
 सपहा ग्राम पंचायत में एक महिला के नाम की फर्जी आईडी बनाकर इंदिरा आवास स्वीकृत करा दिया गया। इंदिरा आवास की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई। शिकायत पर दूसरी किश्त पर रोक लगाकर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि गांव सपहा की बीपीएल सूची में चंद्रावती नाम की महिला का नाम था। सूची में महिला के पति का नाम अंकित नहीं था। चंद्रावती की फर्जी आईडी बनाकर दूसरी महिला को इंदिरा आवास स्वीकृत करा दिया गया। आवास निर्माण की पहली किश्त भी जारी हो गई। गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की। जिसे गंभीरता से लेकर आवास निर्माण की दूसरी किश्त पर रोक लगवा दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। जांच में अगर आरोप सही निकला। तब दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed