फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

Pilibhit News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Mon, 02 Jan 2023 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
acident
अमरनाथ। फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के बाइफरकेशन-डगा मार्ग पर सोमवार सुबह पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों मढईया लालपुर गांव निवासी अजय (22) और अमरनाथ (24) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बंगाली समुदाय के गांव मढईया लालपुर के प्रधान शंकर राय ने बताया कि गांव निवासी अजय पुत्र अविनाश और अमरनाथ पुत्र अतुल के अलावा गांव का ही हरदास आपस में रिश्तेदार हैं। सोमवार सुबह करीब 9 बजे अजय और अमरनाथ किसी काम से माधोटांडा गए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से वे गांव लौट रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे डगा-बाइफरकेशन मार्ग पर रजवाहा पुल से पहले शारदा डैम की ओर से आ रही पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल वहां सड़क चौड़ी किए जाने कारण एक लेन खुदी पड़ी है, जगह कम रह जाने के कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

पिकअप चालक युवकों का ही रिश्तेदार हरदास है। वह दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से पिकअप में रखकर गांव ले आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। चूंकि सभी आपस में रिश्तेदार थे इसलिए पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। परिजन भी कार्रवाई को लेकर आगे नहीं आए। देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़क खुदी होने के कारण हुआ हादसा
बाइफरकेशन से कलीनगर तक मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। दस दिन पूर्व सड़क का एक हिस्सा जेसीबी से खोदकर छोड़ दिया गया। यहां पत्थर डाल दिए गए हैं। सड़क पहले से ही कम चौड़ी थी एक तरफ की लेन खुदने के कारण और कम जगह रह गई। आमने-सामने वाहन एक साथ नहीं निकल सकते। सोमवार को इसी कारण हादसा हुआ। बाइक सवारों के साथ ही पिकअप चालक भी तेज गति में था। पहले निकलने के प्रयास में दोनों आमने-सामने आ गए। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
000
सड़क हादसे की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है, न ही परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना दी है।
- सुरेंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर माधोटांडा

अजय। फाइल फोटो

अजय। फाइल फोटो- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed