{"_id":"63582459a85a7f195808dcdd","slug":"acident-pilibhit-news-bly5018537184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह लगी आग, लाखों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिवाली की रात तीन स्थानों पर कहीं दीया, तो कहीं पटाखों से निकली चिंगारी से आग लग गई। जबकि मंगलवार को दोपहर में एकता नगर कॉलोनी स्थित एक मोबाइल टॉवर में किसी तरह आग लग गई। इससे सभी स्थानों पर लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रंगीलाल चौराहे पर मोहल्ला खैरूल्लाशाह निवासी आकाश सैनी की फूलों और स्पेयर्स पार्ट्स की दुकाने हैं। सोमवार रात दुकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शाम को दुकान बंद करने के दौरान दुकानदार ने दिवाली के त्योहार को लेकर अंदर दीये जलाए थे। इसके बाद वह दुकान बंद कर घर चला गया। एक दुकान में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात में दुकान से उठती ऊंची-ऊंची लपटों को देख लोग घबरा गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। दुकानदार के मुताबिक करीब तीन लाख का सामान जला है।
पूरनपुर के गांव अजीतपुर प्रेमचंद का छप्परनुमा घर है। सोमवार की रात करीब दो बजे पटाखे की चिंगारी छप्परनुमा घर पर गिर गई। इससे घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे चीख पुकार मच गई। किसी ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन
इधर टनकपुर हाईवे स्थित संजय रॉयल पार्क में एक झोपड़ी पर पटाखे का चिंगारी गिरने से आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी जलने लगी। जब तक मोहल्ले के लोगों केे आग बुझाने का प्रयास किया, तक तब झोपड़ी के अंदर रखा सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गांधी स्टेेडियम रोड स्थित एकता नगर कॉलोनी में मोबाइल टॉवर लगा हुआ है। मंगलवार को दोपहर में अचानक टावर में लगी केबल जल उठी। टावर के नीचे लगी मशीनों में भी आग लग गई। टॉवर के टेक्नीशियन रविद्र गंगवार ने बताया कि पटाखे की चिंगारी के कारण आग लगने का अनुमान है। जिस स्थान पर आग लगी है, वहां वायर नहीं है। इससे शार्ट सर्किट होने की आशंका नहीं है। आग लगने से आठ से दस लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।
आग लगने से झोंपड़ीनुमा घर जला
माधोटांडा क्षेत्र के मटैया लालपुर गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सीमावर्ती गांव मटैया लालपुर में आग लगने से झोंपड़ीनुमा मकान जलकर नष्ट हो गया। दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
माधोटांडा क्षेत्र के मटैया लालपुर गांव में सोमवार को पूजा का कार्यक्रम था। गांव निवासी महिला पुष्पाहलदर भी घर बंद कर पूजा में शामिल होने के लिए गईं थी। रात करीब दस बजे अचानक घर में आग लग गई। करीब एक घंटे बाद आग की लपटे देख मार्ग से गुजर रहे व्यक्ति ने पूजा स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आग लगने से झोपड़ी नुमा घर और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी पर ग्राम प्रधान शंकर राय ने अस्थायी संसाधनों को मंगाकर आग बुझाने के प्रयास कराए। पुष्पा हलदर ने बताया कि सोने के कुछ जेवरात और नकदी भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई। करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्राम प्रधान शंकर राय ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कानूनगो और लेखपाल को सूचना दी गई लेकिन मंगलवार को भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। संवाद
टेंट की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
बिलसंडा। क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा निवासी कमला चरण की टेंट की दुकान में सोमवार रात अचानक आग लग गई। लपटे देख एकत्र हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखे पर्दे, कुर्सियां समेत लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दुकान स्वामी ने बताया कि दुकान में रखा करीब नौ लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। संवाद