फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

मजदूरों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, 11 घायल

Sun, 25 Sep 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश से नेपाल लौट रही प्राइवेट मिनी बस असम हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से बस को हाईवे से हटवाया।हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप हुआ।इसके अलावा बस में सवार अन्य लोगों के हल्की चोटें आई।

विज्ञापन
acident
पूरनपुर में असम हाईवे पर हादसे के बाद क्रेन से हटाई जा रही बस। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पूरनपुर (पीलीभीत)। हिमाचल प्रदेश से नेपाल लौट रही प्राइवेट मिनी बस असम हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार नेपाल के 11 यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में 22 नेपाली यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से बस को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप हुआ। हिमाचल से मजदूरी कर नेपाल के लोग बस से वापस नेपाल जा रहे थे। हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्रक से बस टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर इससे पहले बस में सवार यात्री, राहगीरों की मदद से बस से निकलकर उनके सहयोग से सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

हादसे में नेपाल के रालिका के छहलाल (23) निवासी कालीमाती, बसंत बहादुर (44) निवासी फूलपुर नेपालगंज , शिवालिका (19) निवासी पूरन बहादुरशाही, नेम बहादुर खारका (38) निवासी बांके उत्तर काशी, गोपाल थापा (33) निवासी डलौ, शिव बहादुर थापा (20), विष्णु पुंज (19), दान बहादुर थापा (55), नरेंद्र शाही (52), दुर्गा सिंह (55), तोप बहादुर (32) घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार अन्य लोगों के हल्की चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी आए घायलों में दुर्गा सिंह, छयलाल, बसंत बहादुर, दान बहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed