फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Sat, 18 Jun 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
acident
पूरनपुर। पिता के साथ बाइक से बहन के घर आ रहे किसान की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। पिता गंभीर घायल हो गए। घायल पिता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रास्ते में उनकी भी जान चली गई। हादसा के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा मैंगलगंज हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव गुलडिय़ा भूपसिंह के समीप ईंट भट्टा के पास हुआ। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव सड़िया निवासी सतीश चंद्र मिश्रा (42) अपने पिता महेश चंद्र मिश्रा (70) के साथ घर से क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में बहनोई अरविंद के घर आ रहे थे। सतीश के तहेरे भाई जमुनाधर मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर पूरनपुर की ओर से अनियंत्रित गति से जा रहे कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सीएचसी लाए गए सतीश चंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महेश चंद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सतीश के परिवार में पत्नी, दो पुत्र दीपक (20) और राजशेखर (18) और पुत्री सरोज है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सतीश मिश्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed