{"_id":"62323d8f284edc281d2c0d1a","slug":"acident-pilibhit-news-bly4785418169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बस की ट्रक टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और बस की ट्रक टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। असम हाईवे पर बुधवार की सुबह करीब छह बजे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर के ट्रक और बस की टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बमुश्किल उसे ट्रक से बाहर निकाला गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक पूरनपुर की ओर से खुटार की ओर जा रहा था। प्राइवेट बस खुटार की ओर से पूरनपुर की ओर आ रही थी। दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्रक और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक बरेली के थाना भुता के गांव सिंगाही निवासी इरशाद (22) ट्रक में फंस गया। एकत्र हुए लोगों ने सूचना सेहरामऊ उत्तरी थाना की गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को लोगों के सहयोग से बमुश्किल बाहर निकला और एबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। घायल ट्रक चालक का इलाज करने वाले डॉ. सहसपाल सिंह ने बताया कि चालक के दोनों पैर टूट गए थे।
दंपती घायल
पूरनपुर। बुधवार सुबह करीब 11 बजे असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप गांव भैरा निवासी शांती देवी (52) और उनके पति रमेश घायल हो गए। रमेश ने बताया कि वह बाइक से गांव से कढेरचौरा जा रहे थे। सामने से अनियंत्रित गति से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके से भाग गया। संवाद