फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Acid thrown on married woman for opposing second marriage, admitted

Pilibhit News: दूसरी शादी का विरोध करने पर विवाहिता पर फेंका तेजाब, भर्ती

Fri, 06 Feb 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on married woman for opposing second marriage, admitted
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक विवाहिता पर ससुराल पक्ष द्वारा तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार शाम को हुई घटना से महिला का हाथ झुलस गया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। झुलसी महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस की जांच में म्यूरिएटिक एसिड के इस्तेमाल करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर निवासी मुस्कान पुत्री शकील अहमद ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उनकी शादी अप्रैल 2024 में गांव के ही जावेद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जावेद, ससुर बाबू, नंदू, यूसुफ, ननद निकहत, साजिया और रिश्तेदार जहीरुद्दीन उसके साथ मारपीट करते रहे। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति के अपनी एक महिला रिश्तेदार से अवैध संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। लगभग 13 माह पूर्व उसके एक पुत्र का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म के बाद वह कभी-कभी ससुराल आती-जाती रही।
विज्ञापन

आरोप है कि छह दिन पूर्व उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस पर वह बृहस्पतिवार शाम अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंची। वहां ससुर बाबू, नंदू और यूसुफ ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान पति जावेद ने ननद निकहत और साजिया के कहने पर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया, इससे वह झुलस गई। दोनों हाथों पर तेजाब का असर हुआ। घटना के बाद शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed