{"_id":"69de851bc149c1e23607bb38","slug":"accused-of-not-returning-pledged-jewellery-case-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157364-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गिरवी रखे जेवर न लौटाने का लगाया आरोप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गिरवी रखे जेवर न लौटाने का लगाया आरोप, केस
Tue, 14 Apr 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर वापस न मिलने से परेशान एक महिला ने आखिरकार एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर गजरौला पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना गजरौला कलां क्षेत्र के कस्बा निवासी नेहा देवी पत्नी सत्यदेव ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने गांव निवासी दुष्यंत कुमार पुत्र छेदालाल के पास अपने सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखे थे। गिरवी रखे गए सामान में सोने के कई पेंडल, नथ-बेसर और करीब 150 ग्राम चांदी की पायल शामिल है।
पीड़िता के अनुसार, वह पिछले दो-तीन वर्षों से अपने जेवर वापस लेने के लिए लगातार आरोपी के चक्कर लगा रही थीं, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता रहा। परेशान होकर उन्होंने पहले भी थाना गजरौला में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि 25 जनवरी 2026 को दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था। इसमें आरोपी ने जल्द ही जेवर लौटाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, समझौते के बाद भी आरोपी अपने वादे से मुकर गया और जेवर वापस नहीं किए। एसपी ने गजरौला पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।