फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accused of molestation attacked the victim family beat them with sticks in Pilibhit

Pilibhit News: थाने में शिकायत करने से भड़के छेड़खानी के आरोपी, पीड़ित परिवार पर हमला, डंडों से पीटा

Wed, 16 Apr 2025 02:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी के आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। उन्हें डंडों से पीटा। फायरिंग भी की।  

विज्ञापन
accused of molestation attacked the victim family beat them with sticks in Pilibhit
गांव में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करने पर भड़के आरोपियों ने पीड़ित के घर हमला बोल दिया। परिजनों को मारा-पीटा और फायरिंग भी की। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब 10 दिन पहले कोचिंग जाते समय पड़ोस के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने इसका विरोध किया। दो दिन पहले जब उसका भाई दूसरे शहर से घर आया तो उसने आपबीती बताई। इस पर भाई ने आरोपी के परिजनों से शिकायत तो उन्होंने मारपीट की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज प्रेमी ने काट डाला अपना गुप्तांग
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत पुलिस से की गई। यह बात आरोपियों को  नागवार गुजरी। आरोप है कि मंगलवार शाम आरोपी और उसके परिजनों ने दरवाजे पर पहुंचकर लाठी-डंडों से मारपीट की। फायरिंग भी की। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed