फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of grab money from fake cashmere

फर्जी कैशमेमो से सरकारी धन हड़पने का आरोप

Sun, 21 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 21 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिवनगर में कक्ष निर्माण के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का तत्कालीन प्रधानाध्यापक समेत तीन लोगों पर आरोप लगा है। गांव के एक युवक ने फर्जी कैश मेमो के जरिये सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है। गजरौला के शिवनगर गांव निवासी रमेश सिंह पुत्र बादाम सिंह ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वर्ष 2015-16 में गांव के जूनियर हाईस्कूल में तत्कालीन प्रधानाध्यापिका द्वारा कक्ष का निर्माण 3.45 लाख रुपये में कराया गया था। इसकी कैशमेमों में खर्च बताया गया है। जिसमें 1.20 लाख रुपये का कोई लेखाजोखा नहीं है। जबकि सेल टैक्स के अंतर्गत किसी भी फर्म से क्रय किए गए माल की ही कैशमेमो देने का प्रावधान है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त फर्म के मालिक, तत्कालीन प्रधानाध्यापिका और शिक्षा प्रबंध समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी ने मिलीभगत से सरकारी धन का घोटाला किया है। मामले में नामजद शिकायत कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसपी देवरंजन वर्मा ने शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed