{"_id":"6acbe21c68496a708f091d1c","slug":"accused-of-beating-the-midwife-and-throwing-her-out-of-the-house-after-the-birth-of-her-daughter-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-170773-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बेटी पैदा होने पर प्रसूता को पीटकर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बेटी पैदा होने पर प्रसूता को पीटकर घर से निकालने का आरोप
Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी ने बरखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी।
आरोप है कि आरती के बेटी को जन्म देने के बाद से ही उसका पति, सास और देवर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। प्रसव के महज आठ दिन बाद ही आरती को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि आरती प्रसव के बाद पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं हो पाई थी। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वाले नवजात बच्ची को जान से मारने और उसे अपने साथ न रखने की धमकी दे रहे हैं। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद