फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused arrested for snatching woman's necklace

Pilibhit News: महिला का हार छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for snatching woman's necklace
पीलीभीत। घुंघचाई क्षेत्र में महिला के गले से हार नोचने भागने वाला आरोपी पूरनपुर क्षेत्र का ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छीना गया हार भी बरामद कर लिया। एसपी अविनाश पांडेय ने मंगलवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने घटना का खुलासा करते बताया कि 10 नवंबर को घुंघचाई बंडा हाईवे पर शहबाजपुर गुरुद्वारे के पास बाइक सवार लुटेरे ने पति के साथ बंडा की ओर जा रही बाइक सवार महिला के गले से झपट्टा मारकर हार नोच लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सीओ विशाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरे की तलाश शुरू की गई। आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बंडा रोड जगतपुर तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से छीना गए हार के अलावा तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई। जिससे खुलासे के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed