{"_id":"6a7772ab2e3389c7810bda06","slug":"accused-arrested-for-raping-a-woman-after-luring-her-with-the-promise-of-government-housing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-166178-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार सुबह एक महिला को धोखे से बुलाकर दूसरे समुदाय के आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला को सरकारी आवास दिलाने की झांसा दिया गया था। मौके पर पहुंचे राहगीरों और आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन महीने पूर्व उसकी मुलाकात थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी सगीर से हुई थी। आरोपी ने उसे सरकार की योजना के तहत मकान दिलाने का लालच दिया था। इसी सिलसिले में कागज देने के बहाने शनिवार सुबह सगीर ने उसे नगरा चौराहे पर बुलाया। बातचीत के बहाने वह उसे पास ही बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संवाद