{"_id":"669841890f1e5744e20f5c94","slug":"accusation-of-not-allowing-dj-to-be-played-in-the-procession-jam-was-put-outside-the-police-post-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-441690-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जुलूस में डीजे नहीं बजाने देने का आरोप, पुलिस चौकी के बाहर लगा दिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जुलूस में डीजे नहीं बजाने देने का आरोप, पुलिस चौकी के बाहर लगा दिया जाम
विज्ञापन
पीलीभीत। ताजियों के जुलूस के दौरान डीजे न बजाने देने का आरोप लगाकर चंदोई क्षेत्र के लोगों ने खकरा चौकी के बाहर सड़क पर ताजिए रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने लोगों को समझाकर जुलूस को आगे बढ़वाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई में बुधवार दोपहर बाद ताजियों का जुलूस शुरू हुआ। गांव के रास्ते से होकर जुलूस खकरा पुल पर पहुंचा। यहां ताजियादारों और जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर डीजे बंद कराने का आरोप लगाते हुए ताजियों को रोककर सड़क पर जाम लगा दिया।
लोग नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विरोध कर रहे ताजियादारों को समझाकर जुलूस को आगे निकलवाया।
विज्ञापन
चौकी के निकट चौराहे पर भीड़ पर सख्ती की गई। हंगामे की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवा दिया गया। ताजिया आगे निकलने के बाद बेवजह हंगामा करने वालों को हटा दिया गया।
कुछ देर बाद बरेली गेट पर भी जुलूस रोकने की बात सामने आई, हालांकि सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जुलूस को चिह्नित मार्गों पर आगे बढ़वाया।
--
अफवाह के चलते बंद हुआ बाजार
पीलीभीत। मुहर्रम जुलूस को लेकर अफवाह के चलते शहर के बरेली गेट, गल्ला मंडी आदि बाजार बंद हो गए। जानकारी मिलने के बाद अफसरों ने लोगों को समझाया। संवाद