फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accountants absent from paddy purchasing centers will be suspended

धान क्रय केंद्रों से अनुपस्थित लेखपाल होंगे निलंबित

Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accountants absent from paddy purchasing centers will be suspended
बरखेड़ा में क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बरेखड़ा और जोगीपुर क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। बरखेड़ा के केंद्र प्रभारी अजहरउददीन व जोगीठेर के केंद्र प्रभारी भरत गंगवार को फटकार लगाते हुए दैनिक लक्ष्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप तौल सुनिश्चित न होने पर दोनों केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर नामित लेखपाल अनुपस्थित होने के कारण उप जिलाधिकारी बीसलपुर को तत्काल उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था के जिला प्रबंधक को भी कडे़ निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों केन्द्र प्रभारियों को संबंधित गांव के किसानों से वार्ता कर लक्ष्य के अनुरूप तौल सुनिश्चित करने के कडे़ निर्देश दिए। इस दौरान जोगीठेर के किसान राम प्रताप ग्राम परासी रामकिशन व अरविंद ग्राम परसिया से बातचीत की गई। केंद्र्र पर धान तौल के लिए लाए नमूने की नमी व गुणवत्ता की जांच कराई गई, धान मानक के अनुरूप पाये जाने पर तौल के लिए केंद्र प्रभारी निर्देशित किया। इस दौरान धान खरीद नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मानक के अनुरूप धान होने पर भी अगर किसी केंद्र पर तौल नहीं हो रही है तो अपनी तहसील के कंट्रोल रूम पर शिकायत करें। - पुलकित खरे, जिलाधिकारी
शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम
तहसील पीलीभीत - 05882-297011
तहसील बीसलपुर - 05882-297012
तहसील पूरनपुर - 05882-297013
तहसील अमरिया - 05882-297014
तहसील कलीनगर - 05882-297015
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed