{"_id":"66f97d1745f85932fe0d7214","slug":"accidents-will-be-curbed-anti-sleeping-device-installed-in-15-roadways-buses-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-123229-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसों पर लगेगी लगाम, रोडवेज की 15 बसों में लगाई गई एंटी स्लीपिंग डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसों पर लगेगी लगाम, रोडवेज की 15 बसों में लगाई गई एंटी स्लीपिंग डिवाइस
विज्ञापन
पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
पीलीभीत। हादसों पर लगाम लगाने के लिए रोडवेज बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस को लगाया जा रहा है। अब चालक को झपकी आने या फिर तेज गति से बस को चलने पर अलार्म बज उठेगा, जिससे सभी सतर्क हो जाएंगे। फिलहाल यहां 15 बसों में यह डिवाइस लगा दी गई है।
स्थानीय डिपो से करीब 102 बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ, आगरा, उत्तराखंड आदि के लिए किया जाता है। लंबी दूरी होने के कारण कई बार चालक को सफर के दौरान झपकी आने से हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए विभाग की ओर बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस को लगाया जा रहा है। इसमें चालक को झपकी आने पर बस में अलार्म बज उठेगा।
इससे चालक व परिचालक दोनों ही सतर्क हो जाएंगे। इसका संकेत एआरएम कार्यालय व प्रदेश मुख्यालय तक पहुंचेगा। हाल ही मेेंं शुरू की गई व्यवस्था में पीलीभीत डिपो की 15 बसों में इस डिवाइस को लगाया गया है। इसके अलावा जल्द ही अन्य बसों में भी इस डिवाइस को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-
तेज गति से बस चलाने पर भी अलार्म करेगा सतर्क
चालक यदि बस का संचालन 60 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज करता है, तो भी यह अलार्म बजेगा। जिससे परिचालक उसे सतर्क करेगा।
-
आदेश आने के बाद स्थानीय डिपो की 15 बसों में डिवाइस को लगवा दिया गया है। अग्रिम आदेश आने के बाद सभी बसों में इसको लगवाया जाएगा।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम