फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

सामने आया सांड़, बाइक से गिरकर महिला की मौत

Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। रिश्तेदारी से लौट रहे मां-बेटा के के सामने अचानक एक सांड़ आ गया। तेज ब्रेक लगाने पर बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। इसमें गंभीर चोटें आने से न्यूरिया क्षेत्र के गांव रुपपुर सैजना निवासी 45 वर्षीय कमला देवी की मौत हो गई। जबकि उनका घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव रूपपुर सैजना की रहने वाले रिंकू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी मां कमला देवी के साथ रिश्तेदारी में माधोटांडा गए थे। वहां से शाम पांच बजे बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। वे माधोटांडा रोड पर कल्यानपुर नहर के पास पहुंचे होंगे। तभी अचानक उनके सामने एक सांड़ आ गया। अचानक तेज ब्रेक लगाने पर बाइक फिसलकर गिर गई। इस हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो सकी
बरखेड़ा। बरखेड़ा-पीलीभीत मुख्य मार्ग पर वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि बरखेड़ा-पीलीभीत मुख्य मार्ग ग्राम ज्योरह कल्यानपुर के समीप बृहस्पतिवार देर शाम को किसी वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस में बरखेड़ा कस्बा स्थित सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक शव की पहचान नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed