फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

सामने आई नील गाय, ट्रैक्टर पलटने से ग्रामीण की मौत

Thu, 09 Sep 2021 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। खेत से लौटे रहे ग्रामीण के ट्रैक्टर के आगे अचानक नील गाय आ गई। बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसकी नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव ग्रांट नंबर एक बानगंज निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई 30 वर्षीय लखविंदर सिंह बुधवार रात 11 बजे धान की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। तभी वापस घर आते वक्त अचानक एक नील गाय ट्रैक्टर के सामने आ गई। जिससे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे। तो उनकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। तो देखा वह ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए थे। किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से निकालने के बाद देखा। तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर गजरौला इंद्र सिंह ने बताया कि नील गाय के सामने आने से ट्रैक्टर पलट गया जिस कारण उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed