फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

बाइक की टक्कर से घायल राजगीर की मौत

Sat, 04 Sep 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
accident
बरखेड़ा। साइकिल से घर आते समय बाइक की टक्कर से घायल 50 वर्षीय राजगीर खेमकरन लाल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उनके छोटे भाई की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम डड़िया लच्छी जयप्रकाश पुत्र मूलचंद ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई खेमकरन लाल राजगीर का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को वह पड़ोसी ग्राम पतरसिया से दोपहर बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव डड़िया लच्छी को जाने वाले मार्ग के लिए खेमकरन लाल साइकिल मोड़ रहे थे। इसी दौरान सामने बीसलपुर की तरफ से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में खेमकरन लाल घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें कस्बे में स्थित सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान खेमकरन लाल की मौत हो गई। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि मृतक के छोटे भाई जयप्रकाश की तहरीर पर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी चंद्रपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed