{"_id":"60e746778ebc3e72db02a9b5","slug":"accident-pilibhit-news-bly4524912146","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
बरखेड़ा। बीसलपुर रोड पर चीनी मिल के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। जबकि स्कूटी सवार महिला मौके से भाग गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कला निवासी वजीरन बेगम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह पति सज्जाद हुसैन (48) के साथ बाइक से बरेली जिले के थाना क्योलाड़िया क्षेत्र के गांव खतौआ में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बीसलपुर-बरखेड़ा मार्ग पर चीनी मिल के पास सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। स्कूटी सवार महिला मौके से स्कूटी छोड़कर भाग गई। राहगीरों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सज्जाद हुसैन को बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई।
सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई सादिक हुसैन की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की मौत
अमरिया। थाना क्षेत्र के गांव मुड़लिया इलाही बख्श निवासी जगीर सिंह ने बताया कि उनका 18 वर्षींय बेटा श्याम सिंह बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खाद लेने के लिए बाइक से अमरिया कस्बा जा रहा था। वह हेलमेट लगाए था। तुमड़िया मार्ग पर उसकी बाइक सामने से आ रही बुग्गी से टकरा गई। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले घायल को सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद