फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

हाईवे पर वाहन की टक्कर से हिरन की मौत, एक अन्य को कुत्तों ने किया घायल

Thu, 17 Jun 2021 05:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक हिरन को टक्कर मार दी। हिरन की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच की जा रही है। देर शाम तक वाहन चालक के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया जाएगा। वहीं एक अन्य घटना में कुत्तों ने हमला कर एक हिरन को घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे पीलीभीत-पूरनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूड़ा कॉलोनी के समीप हुई। हाईवे से गुजर रहे वाहन ने एक हिरन को टक्कर मार दी। तेज गति से टक्कर लगने से हिरन की मौके पर ही मौत हो गई। हिरन के शव को देखकर राहगीरों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बताते हैं कि करीब एक घंटे तक हिरन का शव हाईवे पर ही पड़ा रहा। इस बीच किसी ने इसका सूचना सामाजिक वानिकी प्रभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन दरोगा नवीन सिंह बोरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हिरन के शव को कब्जे में लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हिरन के शव का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। वन अफसरों के मुताबिक इस मामले में अभी जांच चल रही है। वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम वाहन चालक के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया जाएगा। वहीं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर कुत्तों ने एक हिरन को घेर कर उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही माला रेंज के गढ़ा बीट के वन दरोगा रामभरत यादव और बीट प्रभारी सत्यवीर सिंह संधू मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने हिरन को कुत्तों के चंगुल से मुक्त कर कराया। बीट प्रभारी ने बताया कि हिरन मामूली रूप से घायल हुआ था। जंगल की ओर चला गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वनकर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

हाईवे पर एक हिरन की वाहन की टक्कर से मौत होने की सूचना मिली थी। टीम को भेजा गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। देर शाम तक पीलीभीत रेंज में विभागीय केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, डीएफओ, सामाजिक वानिकी प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed