{"_id":"606de6208ebc3edbf0322d05","slug":"accident-pilibhit-news-bly4431953175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते वक्त चूका नहर में बहा युवक, दो को साथियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते वक्त चूका नहर में बहा युवक, दो को साथियों ने बचाया
विज्ञापन
चूका नहर में युवक की तलाश करती टीम।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गभिया सहराई (पीलीभीत)। चूका नहर में नहाने के दौरान बहेड़ी (बरेली) का एक युवक तेज बहाव के चलते बह गया, जबकि उसके दो दोस्तों को अन्य साथियों ने मौजूद लोगों की मदद से बचा लिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। मोटरबोट की मदद से नहर में युवक की तलाश की जा रही है। उधर, बेटे के नहर में बहने की खबर मिलने के बाद परिवार वाले भी आ गए।
बहेड़ी के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि वह मंगलवार रात टेंपो से सेल्हा बाबा के उर्स में शामिल होने आए थे। उनके साथ कस्बे का ही मोहम्मद सईद (25) पुत्र नूर अहमद, शाहजीब, शगीर अहमद, तस्लीम भी थे। बुधवार दोपहर करीब 12.45 बजे पांचों उर्स स्थल से एक किलोमीटर दूर चूका नहर में नहाने पहुंचे थे। यहां पर पहले से कुछ अन्य लोग भी नहा रहे थे। पांचों दोस्त नहाने के लिए नहर में उतरे। पानी का बहाव तेज होने पर सईद, शाहजीब और तस्लीम बहने लगे। मोहम्मद इस्लाम और शगीर किनारे पर होने के कारण खुद ही बाहर निकल आए। नहर में बह रहे तीनों दोस्तों को बचाने के लिए लोगों से मदद मांगी। मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी की मदद से शाहजीब और तस्लीम को बाहर निकाल लिया। मगर मोहम्मद सईद नहर में बहता चला गया। कुछ ही देर में युवक के नहर में बहने का शोर मचा तो भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। रमनगरा चौकी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसएसबी के जवान भी आ गए। हादसे की जानकारी की गई। रमनगरा चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश को एसएसबी की मोटरबोट मंगाई गई है। अभी कुछ पता नहीं लग सका है।

माधोटांडा क्षेत्र की चूका नहर में बहने वाले सईद का फाइल फोटो।- फोटो : PILIBHIT