{"_id":"600b18778ebc3e340557c980","slug":"accident-pilibhit-news-bly434732719","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। बरेली रोड पर मंडरा मोड़ के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
क्योलड़िया (बरेली) के गांव जोहरा निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र छत्रपाल शुक्रवार शाम बाइक से बीसलपुर आ रहे थे। उनके साथ गांव परसारामपुर निवासी 80 वर्षीय द्वारिका प्रसाद पुत्र भोलानाथ भी थे। बरेली रोड पर मंडरा मोड़ पर पहुंचते ही उनकी बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। चालक बस लेकर बरेली की ओर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में सीएचसी भिजवाया, वहां द्वारिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। घायल मुकेश को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस के बारे में पता लगा रहे हैं।