फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बुजुर्ग दंपती की मौत

Fri, 16 Oct 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसे के बाद खाई में क्षतिग्रस्त पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार। - फोटो : PILIBHIT
जहानाबाद (पीलीभीत)। अमरिया सितारगंज नेशनल हाईवे पर गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्राली और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर से टकराने के बाद कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार उत्तराखंड की सीमा से सटे गांव बिलासपुर के रहने वाले बुजुर्ग दंपती गंभीर रुप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते वक्त दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा पर सटे रामपुर जिले के बिलासपुर तहसील के गांव जमुनापुर डंडिया गांव निवासी 60 वर्षीय गुरदेव सिंह अपनी पत्नी करमजीत कौर के साथ गुरुवार को गजरौला में रिश्तेदारी में हुई एक मौत के बाद गमी में शामिल होने जा रहे थे। वह बहेड़ी मार्ग से जहानाबाद सितारगंज नेशनल हाईवे से होते हुए कार से गजरौला आ रहे थे। हैदरगंज गांव में पुलिया के पास सामने से ट्रैैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। हादसे में कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को कार से निकलवाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा मगर रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने उनकी रिश्तेदारी और परिवार वालों को हादसे की सूचना दी और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में अगर किसी ओर से तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed