फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

बाइक को टक्कर मारकर पलटी कार, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 24 Jun 2020 07:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
accident
पूरनपुर। असम हाईवे पर चीनी मिल के पास बाइक को टक्कर मारने के बाद कार खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार की जान चली गई, जबकि कार सवार दंपती और उनका नौ माह का पुत्र घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे डीएम ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भर्ती करवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। सबलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार फसल के लिए कीटनाशक लेने के लिए बाइक से नगर आ रहे थे। उधर, लखीमपुर खीरी के काशीनगर कॉलोनी निवासी अनुज मिश्र अपनी पत्नी प्रीति और नौ माह के बेटे प्रमांशु संग लखनऊ से कार में लौट रहे थे। असम हाईवे पर चीनी मिल के पास पहुंचते ही कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। इस बीच वहां से गुजर रहे डीएम वैभव श्रीवास्तव की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर संतोष सिंह को परिवार वाले प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, दंपती और मासूम भी प्राथमिक इलाज के बाद चले गए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक संतोष कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed